कांगड़ा: कांगड़ा वार्ड नंबर-5 में इंटरलॉक टाइल कार्य शुरू, पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू और पार्षद सौरभ चौधरी ने किया निरीक्षण
Kangra, Kangra | Nov 10, 2025 कांगड़ा के वार्ड नंबर-5 में सब्जी मंडी से सदाशिव मंदिर तक इंटरलॉक टाइल बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार दोपहर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू और पार्षद सौरभ चौधरी ने स्थल पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। लगभग 15 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।