मुरैना नगर: गुरु पूर्णिमा पर मुरैना की सड़कें हुईं जाम,ओवरब्रि चौराहा से अस्पताल तक वाहनों की कतार,गर्मी में बिलबिलाए स्कूली बच्चे।
गुरु पूर्णिमा पर मुरैना के ओवरब्रिज चौराहे पर जाम लग गया। शिकारपुर फाटक बंद रहने से वाहनों का दबाव बढ़ा।आड़े-तिरछे वाहन और रॉन्ग साइड से निकलने की कोशिश ने जाम बढ़ा दिया।ओवरब्रिज से जिला अस्पताल और सुभाष नगर तक वाहनों की कतार लग गई। एम्बुलेंस व यात्री वाहन फंस गए।बच्चे बेहाल रहे।सूचना पर यातायात थाना प्रभारी संतोष भदौरिया पहुंचे और यातायात सुचारू कराया।