सरमथुरा: अलग-अलग हादसों में स्कूली छात्रा सहित 3 लोग हुए घायल
बाड़ी उपखंड में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में कुल तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक स्कूली छात्रा भी शामिल है। पहली दुर्घटना सरमथुरा रोड हाईवे पर रुंध का पुरा गांव के पास हुई। यहां एक स्ट्रीट डॉग ने अचानक एक बाइक सवार पर हमला कर दिया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर फिसल गई। इस दौरान सामने से आ रही एक स्कूली छात्रा भी बाइक की