मतगणना के नतीजे आते ही सम्राट चौधरी की जितने पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ा दी. उनके आवास लखनपुर पर मनो होली और दिवाली एक साथ उतर आई हो. महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया. समर्थक और ग्रामीण लगातार घर पहुंच कर मिठाई खिलाने और बधाइयां देते रहे. आतिशबाजी के बीच लोगों ने एक साथ होली और दीपावली का जश्न मनाया.