चौबिया क्षेत्र के सैनिक होटल के पास गुरुवार दोपहर 12 बजे बाइक में ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मथुरा निवासी रमेश चंद्र पुत्र बलराम सिंह व ऑटो सवार 14 वर्षीय अंशुमन पुत्र छोटू प्रजापति निवासी बरालोकपुर चौबिया घायल हो गया। बाइक सवार कंपाइन मशीन के लिए बेटे के साथ पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहा था, होटल पर बेटा खाना लेने चला गया तभी घटना हो गई।