नानपारा: लक्ष्मणपुर मटेही गांव के पंचायत भवन में ग्राम पंचायत अधिकारी ने एक गोष्ठी का किया आयोजन, दी महत्वपूर्ण जानकारी
बलहा ब्लाक क्षेत्र की लक्ष्मणपुर मटेही गांव के पंचायत भवन में ग्राम पंचायत अधिकारी की तरफ से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम पंचायत कि लोगों को आवास के लिए जागरूक किया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया अगर किसी भी व्यक्ति की चारों ओर दीवार पक्की है और ऊपर तीन सेट रखे हुए हैं तो वह व्यक्ति अपात्र माना जाएगा।