बालाघाट: दिल्ली होटल हादसे के बाद बालाघाट में जांच, दो प्रमुख होटलों में मिली सुरक्षा खामियां
दिल्ली में हुए होटल हादसे के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख होटलों की शुक्रवार लगभग शाम 4 बजे जांच की। निरीक्षण के दौरान गुलमोहर इन और मिडटाउन होटल में कई गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आईं। दोनों होटलों में आपातकालीन निकासी मार्ग नहीं मिला और प्रवेश-निकास के लिए केवल एक ही रास्ता पाया गया। जांच के दौरान सुरक्षा उपकरणों में भी कमियां मिलीं। होटल गुलमो