बांसवाड़ा: टांडा रतना गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक परिवार के 5 लोगों से की मारपीट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
टांडा रतना गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक परिवार के पांच लोगों से मारपीट की,घायल ने बताया कि ईश्वर पुत्र मोती सिंह, पंकज पुत्र लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मण पुत्र गणपतलाल, रमिला पत्नी लक्ष्मण सिंह और नेहरू सिंह पुत्र जयसिंह निवासी टांड़ा रतना जिसमें चार लोगों का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है और ईश्वर का प्राथमिक उपचार किया गया।