पाटी में कलेक्टर और जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी के निर्देशन में गठित संयुक्त जांच दल ने नगर के कई होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में छापामार कार्रवाई कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग करते पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान 11 प्रतिष्ठानों से कुल 15 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं। उक्त कार्रवाई का प्रकरण बनाकर कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे और नोटिस जारी किया जाएगा।