विदिशा नगर: स्वीप गतिविधि के तहत कनारा मैदान पर रस्साकशी की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, DM-SP, जिपं CEO रहे मौजूद
स्वीप गतिविधि के तहत बुधवार को भी कनारा मैदान पर रस्साकशी की प्रतियोगिता का आयोजन जारी रहा। जिसमें कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, एसपी दीपक शुक्ला, जिपं सीईओ डॉ योगेश तुकाराम भरसट भी रस्साकशी की प्रतियोगिता में सम्मिलित रहे। वही बाद में सभी को मतदान आवश्यक रूप से करने और अन्य लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।