फतेहाबाद: 30 जुलाई को भोडिया खेड़ा में होगा 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव, व्यापक पौधरोपण
30 जुलाई को भोडिया खेड़ा में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण होगा। नलवा विधायक रणधीर पनिहार मुख्य अतिथि और उपायुक्त डॉ. विवेक भारती अध्यक्षता करेंगे।