जीरापुर: माचलपुर रोड पर कांवेंट स्कूल के पास फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान खाक
जीरापुर शहर में सोमवार शाम 5 बजे करीब माचलपुर रोड़ कांवेंट स्कूल के पास फर्नीचर के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।