हुज़ूर: भोपाल के अरेरा कालोनी ई-चार में बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी का लेडीज पर्स छीना
Huzur, Bhopal | Nov 7, 2024 भोपाल के अरेरा कालोनी ई-चार में बाइक सवार बदमाशो ने एक व्यापारी की बाइक पर टंगा लेडीज पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में नकदी के साथ कुछ जेवरात भी रखे थे। व्यापारी अपने परिवार के साथ भाई से मिलने उनके घर आया था, तभी उसके साथ लूट की यह घटना हो गई। हबीबगंज थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।