जौनपुर: कलेक्ट्री तिराहे पर युवक के बैग ले जाने की घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां पर पर एक युवक दुकानों से अपना बकाया पैसा वसूलने के बाद बाइक पर खड़ा था इस दौरान एक युवक ने उससे कहा कि तुम्हारे पीठ पर कुछ लगा है तो उसने देखा कि उसके पीठ पर कुछ ऐसीड टाइप का लगा था उसने पानी से साफ करने की कोशिश करने लगा इस दौरान दूसरा युवक बैक लेकर फरार हो गया यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई