उधवा: उधवा चौक पर टोटो के धक्के से मोटरसाइकिल चालक घायल
राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उधवा चौक में अनियंत्रित टोटो के धक्का से एक मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जानकारी मिली कि उधवा चौक स्थित ब्रिज के पास एक युवक मोटरसाइकिल से सवार होकर जा रहे थे। इस बीच विपरीत दिशा से एक बैटरी चलित टोटो ने धक्का मार दिया। इस पर बाइक चालक सड़क पर गिर गए। इससे चालक का हाथ और पैर में गंभीर चोंट आई है।