सुसनेर: खनोटा जोड़ पर मिर्ची से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, बाल-बाल बची जान
बीती देर रात उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। खनोटा जोड़ के पास हरी मिर्च और शिमला मिर्च से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जानकारी के मुताबिक, यह वाहन झालावाड़ से सब्जियाँ भरकर इंदौर की ओर जा रहा था। गनीमत यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और ड्राइवर सुरक्षित है। हादसे के बाद सड़क पर मिर्च बिखर गई।