बेगूसराय: रेडिएंट सीएमएस कंपनी के स्टॉप से ₹4 लाख की छिनतई मामले में पुलिस कर रही छानबीन, SP ने दी जानकारी
नगर थाना क्षेत्र के मां दुर्गा इमरजेंसी हॉस्पिटल के पास रेडिएंट सीएमएस कंपनी के स्टॉप से मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों ने चार लाख रुपये की छिनतई मामले में पुलिस छानबीन में जुट गयी है. इस संबंध में मंगलवार की शाम 05:00 बजे एसपी ने बताया कि नगर थाना को सूचना मिली कि तीन अज्ञात अपराधकर्मियों ने 04 लाख रुपये छीनकर भाग गया.