मांझी: झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत , मौसम हुआ सुहाना
Manjhi, Saran | Jun 22, 2026 सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई । कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। शाम होते-होते आसमान में घने काले बादल छा गए। जिसे अचानक अंधेरा जैसा माहौल बन गया इसके बाद तेज बारिश होने लगी। बारिश शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम सुहाना हो गया।