लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित जिला अतिथि गृह परिसर में मंगलवार को एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। आगमन के उपरांत मंगलवार की दोपहर 3:30 पर उन्हें औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।