खालवा: पिता की मौत के बाद अब बेटा श्री दादाजी धाम में निशान ला रहा, पांढुर्ना से पदयात्रियों के साथ निकला
श्री दादाजी धाम में गुरुपूर्णिमा उत्सव 29 जुलाई को मनाया जाएगा। पदयात्रा कर परंपरागत निशान लाने वाले श्रद्धालुओं के निकलने का सिलसिला 24 दिन पहले ही शुरू हो गया है। इसमें कई जत्थे ऐसे भी हैं जो कैसी भी परिस्थिति हो। कई सालों से लगातार श्री दादाजी धाम आ रहे हैं। इसमें पांढुर्ना का एक जत्था भी शामिल है। जो लगातार 68 सालों से निशान ला रहे हैं।