सिकटी: ग्राम पंचायत रहटमीना में मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई ग्राम सभा
Sikti, Araria | Jan 5, 2025 ग्राम पंचायत रहटमीना के पंचायत सरकार भवन में सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत तृतीय ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत के सेवानिवृत शिक्षक, शिक्षक, किसान व गणमान्य लोगों को माला, शॉल, डायरी, कलम व भागवत गीता देकर सम्मनित किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया अमरदेव यादव ने किया। बीपीआरओ अमित कुमार मिश्रा विशेष रुप से मौजूद थे।