सिकटी: कुआड़ी आनंद स्टेडियम में श्रीराम जानकी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का शुभारंभ
Sikti, Araria | Dec 26, 2024 भारत-नेपाल सीमा से सटे कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी पंचायत अन्तर्गत वार्ड नम्बर दो आनंद स्टेडियम मेघा में श्रीराम जानकी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। इस टूर्नामेंट का उदघाटन राजद नेता राकेश विश्वास तथा समाजसेवी रघुवीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उदघाटन से पूर्व आयोजक कमिटी युवा मंच के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का स्वाग