सिकटी: किशोर स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एनीमिया और कुपोषण से बचाव की दी गई जानकारी
Sikti, Araria | Dec 29, 2024 किशोर और किशोरियों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने के लिए प्रखंड के मध्य विद्यालय पलासमनी में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आरोग्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर 10 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया