हाटा बाजार क्षेत्र मे आज एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। बड़हलगंज से गगहा की ओर जा रही एक सरकारी बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे, हालांकि कुछ को मामूली चोटे आईं।टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरकारी बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही, ट्रेलर का अगला लाइट और सामने का हिस्सा भी टूट गया।