कटनी नगर: कटनी पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान निवार पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग को ढूंढकर परिजनों को सौंपा
ग्राम सुनेहरा निवासी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका 28 मई को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बुधवार को बालिका को सुरक्षित ढूंढ निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई।