देवीपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आम जनता को कानूनी अधिकारों और योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिये देवीपुर अंचलाधिकारी खेपालाल राम, बीडीओ विजय राजेश बारला ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. इन रथों का मुख्य उद्देश्य दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी सहायता, मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत ओर महिला व बाल अधिकारों के बारे में जानकारी देना है.