होशंगाबाद नगर: रेलवे स्टेशन पर 100 फिट ऊंचे क्षतिग्रस्त झंडे को दो माह बाद स्टेशन के बाहर फहराया, रेल मंत्री से लोगों ने की थी शिकायत
स्टेशन पर दो माह बाद तिरंगा शुक्रवार सुबह से लहराने लगा। प्रवेश द्वार के बाहर 100 फीट ऊंचे पोल पर लगा राष्ट्रीय ध्वज तेज हवा से तिरंगा क्षतिग्रस्त हो गया था। रेलवे प्रशासन ने तिरंगे को सम्मान के साथ उतारकर हटा दिया। नया ध्वज लगाने में देरी होती रही। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष परदेशी ने दोपहर 12 बजे बताया 15 दिन पहले इसे लेकर मांग उठाई थी,गुरुवार को फहराया है।