मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को गुरुवार को शाम लगभग 7 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि डिपो कॉलोनी में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर गुरुवार को रात लगभग 8:30 बजे पहुंची और मौके से डिपो कॉलोनी निवासी सुनील सांसी उम्र 32 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है