नानपारा: रिसिया पेट्रोल पंप पर सुबह से लगी रही कतारें, अफवाहों के बीच लोगों में नोकझोंक का माहौल
रिसिया कस्बे में पिछले तीन दिनों से जारी डीजल की किल्लत के बाद अब पेट्रोल का संकट गहरा गया है। बृहस्पतिवार को कस्बे के पांच पेट्रोल पंपों में से केट एक पर पेट्रोल उपलब्ध होने के कारण सुबह से ही लंबी कतारें लग गई। इटकौरी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिलने की खबर फैलते ही वाहन स्वामियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल भरवाने को लेकर लाइन रही।