रफीगंज: अब्दुलपुर में चलती CNG टेंपो में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
रफीगंज शहर के अब्दुलपुर भावड़ा पुल के पास शनिवार की रात उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक चलती CNG टेंपो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते टेंपो धूं धूं कर जलने लगा। टेंपो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो लभरी की ओर से हाजीपुर होते हुए बाजार की तरफ जा रहा था। जैसे ही वाहन भावड़ा पुल के पास पहुंचा,