बिक्रमगंज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार दोपहर 1 बजे मधुमक्खी पालन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र के प्रधान आर.के. जलज और पत्रकार पार्थसारथी पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में बक्सर जिले के किसान एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।