शुक्रवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसपी शामली रामसेवक गौतम ने नवीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। एसपी ने कर्मचारियों की परेड आदि की जांच के बाद पुलिस लाइन में मौजूद मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जांच की। इसके उपरांत पुलिस वाहनों और उपकरणों की स्थिति और रखरखाव को भी परखा। निरीक्षण के संबंध में अफसरों को दिशा—निर्देश जारी किए।