जमालपुर: जमालपुर थाना ने 24 घंटे में बाइक चोरी का किया खुलासा, चोरी की स्प्लेंडर प्रो बाइक बरामद; आरोपी गिरफ्तार
जमालपुर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि 3 जुलाई को बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते