महाराजगंज: चुरुवा चौराहे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, दो की हालत गंभीर
15 मई शुक्रवार सुबह 8 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट मे आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जानकारी प्राप्त हुई कि रायबरेली से बाइक पर सवार होकर तीनों युवक लखनऊ परीक्षा देने के लिए जा रहे थे, तभी हाईवे मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट मे आ गए।