कोल: नीवरी मोड़ पर शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 4 वर्षीय बच्चा बुरी तरह झुलसा, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल
Koil, Aligarh | Jan 11, 2025 अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के नीवरी मोड पर शॉर्ट सर्किट के चलते घर में आग लग गई और इस घटना में 4 वर्षीय बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। जिसको परिजनों के द्वारा उपचार के लिए शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा बच्चे को उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।