बुधवार की शाम 5:00 बजे महुआडांर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई थी,बहराटोली राजडंडा मोड पर एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है, प्राप्त सूचना पर शव को नीचे उतारा गया और कानूनी कार्यवाही करते हुए आंतरिक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया। वही बताया की प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।