इगलास: इगलास गोरई थाना क्षेत्र में बीते दिन सड़क हादसे में घायल दो युवकों में से एक युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
Iglas, Aligarh | May 14, 2026 इगलास गोरई कस्बे में इगलास रोड पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक कपिल उम्र करीब(26) की मौत हो गई। यह घटना सरोज सिंह राजकीय इंटर कॉलेज के समीप बुधवार शाम करीब आठ बजे हुई। हादसे में कपिल का मित्र राधे भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।इलाज के दौरान नगला चमन निवासी कपिल कपिल की हुई मौत।