हज़ारीबाग: उपायुक्त ने पुराने बस स्टैंड के पास भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त नैंसी सहाय ने राज्य एवं जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समुदाय के जल,जंगल,जमीन की रक्षा के लिए हमेशा अंग्रेजों से संघर्ष करते रहे। झारखण्ड के ऐसे महान क्रांतिकारी सेनानी पर हम सब को गर्व है।