पिपरिया: लखीसराय के चार दूरस्थ क्षेत्रों में लगेंगे मोबाइल टावर
लखीसराय जिले के दूरस्थ और संचार सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क को सुदृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है.शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी ने इसे लेकर बैठक की. अपराह्न 6:17 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई. बैठक में कार्य योजना को लेकर चर्चा हुई.