भभुआ: ग्रामीणों द्वारा पुल की मांग किए जाने पर दुघरा पहुंचे भभुआ जीप सदस्य, कहा- नाव का सहारा ले रहे लोग
Bhabua, Kaimur | Aug 24, 2025 जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 5:00 बजे ग्रामीणों की मांग पर दुघरा पहुंचे भभुआ जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जहां ग्रामीणों ने भभुआ जीप सदस्य से पुल बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया दुर्गावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पुल बन जाने से दुघरा सहित आस-पास के गांवों को भी जिला मुख्यालय जाने में आसानी होगी।