कुमारखंड प्रखंड के आदर्श ग्राम खुर्दा में अपने पैतृक आवास पर गुरुवार दोपहर एक बजे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने इंडिया गठबंधन के समर्थित मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा जिस विधानसभा में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बनाए गए उसका समर्थन करें और ज्यादा से ज्यादा वोट कराकर जीत दर्ज कराए।