मेरठ: टीपी नगर क्षेत्र में खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने से लगी आग, 6 लोग झुलसे
Meerut, Meerut | Oct 29, 2024 सोमवार देर रात करीब 1 बजे बड़ा हादसा हो गया।टीपीनगर के मुल्ताननगर शेखपुरा में सहदेव का परिवार किराए के मकान में रहता हैं। सोमवार को घर की रसोई में रखे सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था।सहदेव के घर में अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इसमें सहदेव उसकी पत्नी ज्योति और 4 बच्चे झुलस गये।सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।