मेरठ: इंचौली क्षेत्र में फैक्ट्री में खड़े हाइड्रोजन पैरा ऑक्साइड गैस के टैंकर में हुआ रिसाव, दमकल ने किया पानी का छिड़काव
Meerut, Meerut | Oct 29, 2024 इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी में सोमवार देर रात करीब 3 बजे सड़क के किनारे एक हाइड्रोजन पैरा ऑक्साइड गैस से भरा टैंकर रिसाव होता देख आस पास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई।टैंकर के अंदर से इस प्रकार गैस निकल रही थी की टैंकर में कोई बड़ा हादसा होने वाला है।सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँची,जहां दमकल ने टैंकर पर पानी का छिड़काव किया और रिसाव पर काबू पाया।