वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में एक 70 वर्षीय महिला ने सोमवार दोपहर बाद लगभग 03 बजे ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना भिखारीपुर गांव स्थित रेलवे लाइन के पास अपराह्न करीब तीन बजे हुई। महिला की पहचान राजातालाब थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी शहदरा देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची।