बहराइच: श्यामपुर नदौना में गेहूं के डंठल में लगी अचानक आग, भूसा जलकर हुआ खाक
बहराइच जिले के श्यामपुर नदौना इलाके में गेहूं के खेत के डंठल में अचानक आग लग गई। वहीं पास में रखा भूसा जलकर खाक हो गया। जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को हुई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। तब तक आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। CFO ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।