गरखा: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल , दो पी एम सी एच पटना रेफर
Garkha, Saran | Jun 21, 2026 परसा सिवान स्टेट हाईवे 73 पर सोनहो तीतरा स्थित जिओ पंप के समीप रविवार की रात करीब 9:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पूरे छपरा निवासी आदित्य कुमार 18 वर्ष, सगुनी निवासी सोनू सिंह 24 वर्ष तथा पूरे छपरा निवासी आशीष कुमार 18 वर्ष शामिल है। आदित्य और सोनू की गंभीर स्थिति में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।