ग्राम पंचायत झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी नल-जल योजना के कारण ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। करीब 35 मकानों और 500 की आबादी वाले इस फाल्या में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मामला उजागर होने के बाद प्रशासन ने फिलहाल टैंकरों से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की है।