अमरोहा: अमरोहा में डीएम एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस का पालन करने के दिए निर्देश
Amroha, Amroha | Apr 25, 2024 गुरुवार शाम को अमरोहा के डीएम राजेश कुमार त्यागी और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान केंद्रों पर मौजूद मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कल मतदान है। आप सभी मतदाताओं के साथ अच्छे से व्यवहार करें और निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस का शत प्रतिशत पालन करें।