परसिया: चौकी मोहल्ला में बाइक सवार कॉम्प्लेक्स में घुसा, भमोडी के तामसिंह उईके की मौत, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
छिंदवाडा मार्ग पर रेलवे पुल के समीप त्रिलोक सिंह कांपलेक्स में बाईक सवार अनियंत्रित होकर कांपलेक्स के ग्राउंड फ्लोर में बंद शटर से जा भिडा। ग्राउंड फ्लोर में बाईक सहित नीचे गिरने से बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार रात साढे दस बजे के आसपास की है। बुधवार को बारह बजे मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। एक बजे भमोडी में अंतिम संस्कार किया गया।