बीना: नगर पालिका की अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम जारी, गांधी चौराहा सहित नगरीय क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया
Bina, Sagar | Jan 15, 2026 नगर पालिका परिषद के द्वारा क्षेत्र मैं अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम लगातार चलाई जा रही है। जिससे सड़कों से वाहनों का आवागमन आसानी से हो सके। वही नगर पालिका अधिकारी आरके गौरव के नेतृत्व में टीम गुरुवार करीब 1:00 बजे से नगर पालिका से लेकर गांधी चौराहा महावीर चौक बड़ी बजरिया होते हुए क्षेत्र में पहुंची जहां पर अतिक्रमण किए दुकानदारों पर कार्रवाई की गई।